आपने अक्सर अपने घरों में बड़ों से ये कहते हुए सुना होगा कि चाय पीने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। लेकिन फिर भी बड़ों के कहने के बाद कई लोग इस बात को अनदेखा कर देते है। वो ऐसा इसलिए कहते है क्योंकि गर्म चीजों के ऊपर ठंडा और ठंडे के ऊपर गर्म चीज़े नहीं खानी- पीनी चाहिए।
ठंडे और गर्म के इस कॉम्बिनेशन से दांतों को काफी नुकसान होता है। लेकिन गर्म चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना ना सिर्फ दांतों के लिए बल्कि पेट के लिए भी नुकसानदायक है। आज हम आपको बताएंगे की चाय के ऊपर पानी पीने से क्या-क्या नुकसान हो सकते है।
.PNG)
ये है चाय के ऊपर पानी पीने के बड़े नुकसान
- जब आप चाय पीने के कुछ ही समय बाद पानी पी लेते है। तो इससे आपकी नाक से खून निकलने का खतरा हो सकता है। दरअसल चाय गर्म होती है और पानी ठंडा जिससे ठंडा-गर्म आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
- चाय पीते ही पानी पी लेने के कारण आपको पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती है। पेट में गैस बन सकती है। पेट दर्द, ब्लोटिंग, पेट फूलना, कब्ज जैसी समस्या हो सकती है।

- कई बार चाय पीने के 5 मिनट बाद आपको पानी पीने की इच्छा होती है और आप फ्रिज का पानी पी लेते है। जिससे सर्दी-जुकाम, गले में खराश आदि समस्याएं हो सकती हैं।
- दांतों के लिए ठंडा-गर्म नुकसानदायक होता है और जब आप चाय पीकर पानी पी लेते है। तो दांतों में झनझनाहट हो सकती है। पहले गर्म और बाद में ठंडा मुंह के अंदर जाने से मुंह का तापमान बदल जाता है, जो मसूड़ों की नसों को हानि पहुंचाता है।