स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Cm Manohar Lal Khattar) और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Deputy Chief Minister Dushyant Chautala) ने शोक जताया है। सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट करते हुए लिखा भारत रत्न, स्वर कोकिला, आदरणीय लता मंगेशकर जी के निधन से बेहद स्तब्ध हूँ। दीदी के कर्णप्रिय सुर से वें हम सभी के मन में सदैव जीवंत रहेंगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
वहीं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि महान गायिका लता मंगेशकर जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। भारतीय संगीत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। वह अपने गानों के जरिए हमेशा हमारे साथ रहेंगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।
वहीं हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद उनका जाना देश एवं कला जगत की अपूरणीय क्षति है।पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।