Corona 2023: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में शुक्रवार को केरल में एक मौत के साथ 640 ताजा कोविड -19 संक्रमण दर्ज किए गए, जबकि सक्रिय केस 3,000 के करीब हैं। यह कोरोना के सबवैरिएंट JN.1 के पहले मामले का पता चलने के बाद मामलों में अचानक वृद्धि के बीच आया है। मंत्रालय के अनुसार, सक्रिय मामले पिछले दिन के 2,669 से बढ़कर 2,997 हो गए। केरल में एक व्यक्ति की वायरस से मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,328 हो गई। मामले की मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई।
जैसा कि हम जानते हैं, कोरोना सदी की सबसे बड़ी महामारी बनकर उभरा है। विश्व की एक बड़ी आबादी के हिस्से को इस बीमारी के चलते प्रभावित होना पड़ा। कितने ही परिवारों ने इस बीमारी के कारण अपनों को खो दिया और ना जाने कितने ही लोग इस बीमारी का दंश आजतक झेल रहे हैं। दुनिया के लगभग हर देश में तबाही मचाने के बाद कोरोना का डर एक बार फिर से दुनियाभर के देशों को सताने लगा है।
दरसल, भारत और सिंगापुर समेत अन्य कई देशों में कोरोना ने अपनी पकड़ जमानी शुरू कर दी है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 640 से अधिक केस दर्ज किए गए हैँ और बीमारी के चलते 1 व्यक्चि को अपनी जान गंवानी पड़ी है।