Rohtak News: रंगारंग आर्ट एंड कल्चर एसोसिएशन ने मध्य प्रदेश में आयोजित मालवा महोत्सव के दौरान हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। हरियाणवी कलाकारों ने हरियाणवी संस्कृति का दमखम दिखाया। रंगारंग आर्ट एंड कल्चर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मालवा महोत्सव के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मदन मोहन सिंह ने हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुति की सराहना की।
मालवा महोत्सव में अनेक राज्यों की टीम ने भाग लिया। मुख्यमंत्री मदन मोहन सिंह ने सभी टीमों को सम्मानित किया। प्रधान सुरेंद्र सिंह ने मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग का आभार प्रकट किया।
रंगारंग आर्ट एंड कल्चर एसोसिएशन के सचिव मोहन सिंह ने मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग के प्रोग्राम अधिकारी दीपक का आभार किया। हरियाणवी लोक नृत्य टीम में प्रदीप कुमार, अमित कुमार, प्रेरणा, कार्तिक शर्मा, महेंद्र नाथ, अरविंद कुमार, शिवानी, सपना, रिचा चौहान, शीतल व जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।