1242 : दिल्ली के सुलतान मुइजुद्दीन बहरम शाह की सेना ने विद्रोह कर दिया और सुलतान की हत्या कर दी।
1817 : समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म।
1907: भगत सिंह और राजगुरू के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म।
1923 : जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता का जन्म।
1935 : मास्को मेट्रो लोगों के लिए खोला गया।
1940 : दो भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडॉनल्ड्स शुरू किया।
1957: ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रशांत महासागर में किए गए श्रृंखलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।
1958: सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया। 1967: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्म।
1993 : भारत के 'प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़़' फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का निधन।
1995 : एलीसन गारग्रीब्स बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
1999 : कुवैत सरकार ने महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक दिया।
2002 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।
2005 : 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।
2008 : श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया।
2008 : भारतीय मूल की मंजुला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
2013 : इराक में हिंसा बढ़ने से तीन दिन में 389 से अधिक लोगों की मौत।
2023: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने राज्य के कुकी बहुल जिलों के लिए अलग प्रशासन की 10 विधायकों की मांग खारिज की।
2024: केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने सीएए के तहत नयी दिल्ली में 14 लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे।