Health Tips: महिलाओं की उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। खासकर मेनोपॉज के बाद हड्डियों के कमजोर होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सही पोषण और जीवनशैली अपनाना जरूरी है। आइए जानते हैं हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।
दूध, दही, पनीर खाना जरूरी
दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद कैल्शियम के प्रमुख स्रोत हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक है।
रोजाना एक गिलास दूध या फिर एक कटोरी दही खाएं और कभी-कभी भोजन में पनीर को शामिल करें।
सुबह की धूप लेना बेहद जरूरी
धूप लेना हड्डियों को मजबूत बनाता है।
धूप लेना इम्यून सिस्टम को भी बेहतर करता है।
रोजाना सुबह 15-20 मिनट तक धूप में बैठें ताकि शरीर को प्राकृतिक रूप से विटामिन D मिल सके।
अधिक नमक और शक्कर न खाएं
अधिक नमक और शक्कर का सेवन हड्डियों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
अपने आहार में नमक और चीनी की मात्रा को सीमित करें
साबुत अनाज और दालें खाएं
साबुत अनाज और दालें फाइबर, प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
अपने आहार में चना, मसूर, मूंग, जौ, बाजरा और ओट्स जैसी चीजें शामिल करें।
पालक और मेथी जरूर खाएं
पालक और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम और आयरन का अच्छा स्रोत हैं।
पालक और मेथी को सब्जी, पराठा या सूप के रूप में अपने आहार में शामिल करें।
(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। अगर आपकी हड्डियों में ज्यादा दर्द है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।