आज के भागदौड़ भरे जीवन में लोगों की सेहत कहीं पीछे छूट सी गई है। लोग अपने स्वास्थ का ध्यान ना के बराबर रख पाते हैं। जैसे-जैसे शहरीकरण बड़ा है ठीक वैसे ही लोगों को कई प्रकार की बीमारियां घर करने लगी हैं। ऐसे में प्रतिदिन मार्निग वॉक आपकी सेहत को दुरूस्त कर, कई बीमारियों से आपको बचा सकता है।
मधुमेह
![](/upload/static/images/Untitled%20design%20-%202023-12-04T203853_289.jpg)
मधुमेह में मार्निंग वॉक रामबाण की भांति असर करता है। प्रत्येत दिन सुबह वॉक से हमारे शरीर का ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। साथ ही कोशिका को इंसुलिन रेसिस्टेंट बनने से बचाता है।
वजन
![](/upload/static/images/Untitled%20design%20-%202023-12-04T203936_576.jpg)
आज भारत में बढ़ता वजन एक बड़ी समस्या बन कर उभरा है। आज भारत की एक बड़ी आबादी मोटापा घर कर गया है। ऐसे में बढ़ते मोटापे के लिए सुबह का वॉक वरदान साबित होता है। रोजाना करीब 10 मिनट वॉक से हमारा शरीर कैलोरी सरप्लस में चला जाता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
ब्लड प्रेशर
![](/upload/static/images/Untitled%20design%20-%202023-12-04T204035_427.jpg)
रोजना सुबह पैदल चलने से बीपी के मरीजों में भी इसके उचित लाभ देखने को मिलते हैं। आयुर्वेद के अनुसार प्रातकाल नंगे पैर घास में चलने से रक्तचाप को मेंटेन रहता है।
हृदय
![](/upload/static/images/Untitled%20design%20-%202023-12-04T204124_361.jpg)
आज के दौर में बदलते खान-पान से लेकर खराब जीवनशैली की वजह से भारत में एक बड़ी संख्या हृदय संबधित समस्याओं से पीड़ित है। सूरज निकलने से पहले की सैर से हमारा हृदय तो स्वस्थ तो रहता ही है बल्कि रक्त वाहिकाओं में मौजूद कोलेस्ट्राल भी कम होता है।