Benifits of Nuts: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग बहुत से उपाय करते है। कई लोग हानिकारक दवाई से लेकर महंगे पॉउडर का भी सेवन करने लगते है। जिससे शरीर बल नहीं और कमजोरी ही मिलती है। उसके अलग- अलग साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते है। पर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हानिकारक दवाई से बचकर हमें नट्स, दाल और प्रोटीन, फाइबर युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। जो की सही मायने में शरीर को मजबूत करने में हमारी मदद करते हैं।
बादाम - हम सभी बादाम के फायदें जानते है। बादाम में मौजूद विटामिन ई, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट से आपके शरीर को कई लाभ पहुंचते है। बादाम में मौजूस पोषक तत्व आपकी स्किन को साफ रखता है। आपकी बॉडी में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। आप रोजाना इसे पानी में भिगोकर या स्मूदी में भी मिलाकर खा सकते हैं।
मैकाडामिया नट्स- मैकाडामिया नट्स को मक्खन जैसा स्वादिष्ट माना जाता है। ये शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्वों का भंडार हैं। मैकाडामिया को अच्छे पैट का पावरहाउस कहते हैं जो आपके पूरे स्वास्थ्य का ध्यान रखता हैं। आप रोजाना लगभग 30 ग्राम या 15 साबुत नट्स खा सकते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ आपकी हार्ट हेल्थ का भी ध्यान रखता हैं। जिससे आप व्यायाम से लेकर दौड़- भाग करने के लिए ताकत पा सकें।
वॉल नट्स- अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके साथ ही अखरोट में पॉलीफेनोल भी होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट सूजन को कम करने में मदद करते हैं। आप रोज एक मुट्ठी लगभग 1.5 औंस अखरोट खा सकते हैं। उन्हें कच्चा, रोस्ट करके या सलाद और ओटमील के साथ काटकर खाएं। इसके साथ ही आप हेज़लनट्स बॉडी को भरपूर कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर, देते हैं। अगर आप रोज 100 ग्राम नट्स खाते है तो ये आपके शरीर को 10 ग्राम फाइबर देते हैं। हेज़लनट्स स्वस्थ और स्किन को यंग बनाए रखने में मदद करते हैं।