UP Police Constable Recruitment Exam: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को हुई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की इस परीक्षा में नकल और पेपर लीक जैसे मामले सामने नहीं आए। परीक्षा के दौरान कई संदिग्धों को पकड़कर पहले ही बाहर कर दिया गया था। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 देने वाले 32 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी आंसर की और रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 आंसर की और रिजल्ट से जुड़ी हर जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए देशभर से 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसे दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा बताया जा रहा है। यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश से है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली जैसे राज्यों के युवाओं ने भी परीक्षा दी थी।
UP Police Exam Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट कैसे चेक करें?
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2024 पीडीएफ में जारी किया जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट चेक करने के लिए आप नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
1- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 रिजल्ट चेक करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करना होगा।
2- फिर वेबसाइट के होमपेज पर ‘Result’ सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
3- उसके बाद UP Police Constable Result 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।
4- इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल नजर आएगी, उसे डाउनलोड कर लें।
5- अब पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर सर्च करें।
नोट: अगर इस पीडीएफ फाइल में आपका नाम होगा, तभी आगे के स्टेप्स के लिए बुलाया जाएगा।