हरियाणा में मौसम लगातार देखने को मिल रहा है। पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी के चलते अब इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को प्रदेश के रेवाड़ी जिले में तापमान में कमी देखी गई। जिले में पारा लुढ़क कर 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार से पहले इस वर्ष जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया था और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।
बता दें कि पिछले वर्ष 11 दिसंबर के दिन अधिकतम तापमान डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया था। फिलहाल रेवाड़ी में तापमान में गिरावट के बाद से ही लगातार ठंड़ ने जिले को अपनी चपेट में लिया हुआ है। रात्री के समय जिले में कपकपाती ठंड़ का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। दूसरी ओर दिन के समय धूप निकलने से लोगों को बढती ठंड़ से राहत मिल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार 13 दिसंबर तक जिले में इसी प्रकार का मौसम देखने को मिलेगा। तापमान में स्थिर नही होगा। साथ ही जिले में बदलते मौसम की वजह से लोगों में मौसमी बीमारियां सामने रही हैं। मौसम बदलने की प्रक्रिया में लोग अकसर बीमार पड़ जाते हैं। खासकर बुजुर्ग व्यक्तियों में बीमारी आसानी से घर कर जाती है। ऐसे में जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। प्रतिदिन 250-300 नए मरीज OPD में दिखाने आ रहा हैं।