Pahalgam Terror Attack: पकिस्तान अपने नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने 12 वीं बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। जिसके जवाब में भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां बरसाई। भारत के फैसलों से परेशान पाकिस्तान लगातार सीजफायर तोड़ रहा है। पाकिस्तान ने 24 और 25 को रात को संघर्षविराम का उल्लंघन कर LOC पर गोलीबारी की थी। इसके बाद 26, 27, 28, 29, 30 अप्रैल के बाद एक, 2, 3 और 4 मई को सीजफायर तोड़ा। सोमवार रात (5 मई) की रात पाक सेना ने सीजफायर तोड़ते हुए 8 जगहों पर फायरिंग की।
भारत ने पहले ही दे दी है चेतावनी
बता दें कि पाकिस्तान बार-बार LOC पर गोलीबारी कर रहा है। पाक की हरकत से परेशान होकर भारत मिलिट्री ऑपरेशन के महानिदेशक ने पाकिस्तान मिलिट्री ऑपरेशन के महानिदेशक से बुधवार (30 अप्रैल) को हॉटलाइन पर बात की थी। भारत ने चेतावनी देते हुए पाक से कहा था कि नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन न करें। चेतावनी के बाद भी पाकिस्तान नहीं माना। पाकिस्तान ने 10वीं बार सीजफायर तोड़ा। पाकिस्तान के बार-बार संघर्ष विराम उल्लंघन करने से भारतीय सेना सक्रिय है।
ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बड़ा दावा किया है। आसिफ ने कहा की भारत नियंत्रण रेखा पर किसी भी समय सैन्य कार्रवाई कर सकता है। हम इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक लाभ के लिए क्षेत्र को परमाणु युद्ध के कगार पर धकेल रहे हैं। भारत खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवाद फैला रहा है।