Operation Sindoor: भारतीय सेना द्वारा पहलगाम हमले के बाद बदला लिए जाने से पुरे देश में खुशी की लहर है। इस बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बंजार दौरा रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने आपात बैठक बुलाई है, और इस बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा प्रदेश के उच्च अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर पर राजीव बिंदल का बयान
हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा की जिस तरह से पहलगाम में हमारी माताओं -बहनो के सिंदूर उजाड़े गए थे उसी प्रकार ऑपरेशन सिंदूर में भारत की तीनों सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर करके बहुत बड़ा बदला पाकिस्तान और आतंकवादियों से लिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा की इस पराक्रम के लिए मैं भारतीय सेना को बधाई देता हूं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का भी आभार जताया।
हिमाचल में भी उठी दी बदले की मांग
हिमाचल प्रदेश में पहलगाम हमले को लेकर बदले की मांग उठी थी। प्रदेश भर से प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही थी, और अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद लोग सरकार को धन्यवाद दे रहे है। वहीं लोगों का कहना है की अब जाकर हमले में मारे गए पर्यटकों के आत्मा को शांति मिली होगी। हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के माता पिता ने भी सरकार का धन्यवाद जताया है। उन्होंने कहा की वो सरकार के साथ है।