Pollution in India:स्विट्जरलैंड ने मंगलवार को 100 प्रदूषित शहरों की सूची जारी की, सबसे प्रदूषित टॉप 100 शहरों में 65 शहर भारत के हैं। इसके साथ ही हरियाणा राज्य से 18 जिलें शामिल हैं। ये सभी शहर अलग-अलग जिलों के हैं। यानी 2022 में 22 जिलों में 18 जिलों में वायु प्रदूषण बेहद अधिक रहा है।
विश्व सहित पूरे देश में प्रदूषण एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। स्विट्जरलैंड की फर्म आईक्यू एयर ने मंगलवार को वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट जारी की। दुनिया के 131 देशों के डाटा के आधार पर इस रिपोर्ट को तैयार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व के 100 प्रदूषित शहरों में 18 शहर हरियाणा के हैं। इनमें रेवाड़ी जिले का धारूहेड़ा कस्बा विश्व में 12वें स्थान पर प्रदूषित सूची में है।
वहीं बहादुरगढ़ 18वें स्थान पर है। भारतीय शहरों में औसतन पर्टिकुलेट मैटर 2.5, 53.3 माइक्रोग्राम पाया गया है जो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की सुरक्षित सीमा से 10 गुना ज्यादा है।वहीं 'देसा मैं देस हरियाणा, जहां दूध दही का खाणा' की टैगलाइन से पहचाने जाने वाले प्रदेश के शहरों की हवा भी बेहद खराब होती जा रही है।
ऐसे में दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची भारत के लिए झटका है।
विश्व के 100 प्रदूषित शहरों में हरियाणा के शहर
नंबर शहर प्रदूषण
12 धारूहेड़ा 88.6
18 बहादुरगढ़ 82.2
19 फरीदाबाद 79.7
22 जींद 77.9
24 चरखी दादरी 77.4
25 रोहतक 74.7
28 कुरुक्षेत्र 73.8
29 भिवानी 73.5
32 हिसार 72.3
34 यमुनानगर 72
38 गुरुग्राम 70
41 कैथल 68.7
46 अंबाला 67.1
50 फतेहाबाद 65.7
58 घरौंडा 61.3
63 पंचकूला 59.3
82 नारनौल 53.2
89 सिरसा 51.3