Haryana: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के करनाल पहुंचे। जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज ने किया । इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ भी मौजूद रहे। इसके बाद वह यहां से मधुबन पहुंचे, जहां उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इसके बाद हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति निशान सौंपा।
हरियाणा पुलिस को 54 साल बाद राष्ट्रपति निशान
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने परेड की सलामी लेने के बाद हरियाणा पुलिस को 54 साल बाद राष्ट्रपति निशान से से अलंकृत किया।
मेरे लिए भी यह गौरव का पल- अमित शाह
इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मेरे लिए भी यह गौरव का पल है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हरियाणा पुलिस को धाकड़ पुलिस की संज्ञा दी जाती है। उन्होंने हरियाणा पुलिस के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना जैसे संकट काल में हरियाणा पुलिस की भूमिका अहम रही है। जब जब भारत की सुरक्षा का इतिहास लिखा जाएगा तब तक पुलवामा के शहीदों को देश याद करेगा। शाह ने कहा कि पूरे देश में कानून व्यवस्था और अंतरराज्यीय गैंग खत्म करने में हरियाणा पुलिस अतुलनीय काम रहा है।
29 साइबर थाने होना गौरव की बात
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में 29 साईबर थाने और सैकड़ों साइबर डेस्क स्थापित हैं, यह किसी भी राज्य के लिए गौरवशाली बात है। उन्होंने कहा कि CCTNS और IOCJS दोनों विषयों में पूरे देश में हरियाणा पुलिस को सम्मान मिल चुका है। उन्होंने बताया कि डायल 112 की सेवा का समय 8.22 मिनट करना अच्छी बात है इस कारण से ही देश में दूसरे स्थान पर हरियाणा है।