Himachal Weather : हिमाचल के कई हिस्सों में मौसम ने अपना मिजाज बदला है। जिससे इसका असर हिमाचल में देखा जा रहा है बता दें की लाहौल घाटी की ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से चोटियां सफेद हो गई हैं। वहीं स्पीति के लोसर गांव में शुक्रवार रात से लगातार बर्फबारी जारी है। अभी तक करीब 10 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। ताजा बर्फबारी के बाद ग्रांफू-लोसर सड़क मार्ग बहाली में बीआरओ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है और उसके बाद धीरे-धीरे राज्य के कई हिस्सों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद धीरे-धीरे राज्य के कई हिस्सों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।
इन जिलों में बारिश समेत ओलावृष्टि का अलर्ट
लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिला में चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। 19 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व शिमला जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश, अंधड़ व ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमाैर, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति के कुछ भागों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अन्य अनुकूल वायुमंडलीय स्थितियों के प्रभाव के चलते मौसम में यह बदलाव आया है। 20 अप्रैल को भी सभी जिलों में अंधड़ का अलर्ट है।