Himachal News: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कड़ाके की ठंड में अलाव जलाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। देर रात तक मुख्यमंत्री ने लोगों के समस्याओं का समाधान किया पांगी के दूरदराज इलाकों के लोग अपनी समस्याओं को लेकर सीएम से मिले। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। समस्याओं को लेकर जनता की ओर से आवेदनों का अंबार लग गया।
बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके गांव के लिए अभी सड़क नहीं बनी
लोग मुख्यमंत्री के सामने अपनी अपनी समस्याएं बता रहे थे। जिसमे एक बुजुर्ग महिला ने बताया की उनके गांव की सड़क अभी तक नहीं बनी है। जिसपर मुख्यमंत्री ने शिकायत के विषय में निर्देश दिए इसके अलावे भी लोगों की भीड़ समस्याओं को लेकर जुट चुकी थी। सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के जनजातीय इलाकों के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का ईमानदारी से प्रयास किया जा रहा है।
जनता का दिल जीत लिया
उन्होंने मुख्यमंत्री बनते ही पहला राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस जनजातीय क्षेत्र स्पीति में मनाया, जबकि दूसरी बार किलाड़ में मना रहे हैं। एपीएमसी चंबा के चेयरमैन ललित ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने रात करीब 11:00 बजे तक किलाड़ में समस्याओं को सुनकर जनता का दिल जीत लिया। और मुख्यमंत्री के इस कार्य से जनता भी खुश है। और समस्या बताने आये लोगों में से कई लोगों का कहना है की मुख्यमंत्री के इस व्यवहार से उनके लिए कोई भी काम सहज हो गया है।