Haryana Weather: गर्मी ने पूरे देश में अपना रौद्र रूप दिखना शुरू कर दिया है। लोग गर्मी से परेशान हो चुके है बता दें की हरियाणा में भी गर्मी ने अप्रैल में ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। हरियाणा में पहली बार पारा अप्रैल में ही 40 डिग्री के पार हो चुका है। प्रदेश के लगभग 22 जिलों में लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है। जिसमे बारिश के आसार जताए गए है। जो की भरी गर्मी में ये राहत की बात होगी।
पहली बार तामपान पंहुचा 40 के पार
सोमवार से ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हरियाणा में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसके साथ ही राज्य में साल में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। जिसमे सबसे गर्म जिला रोहतक को बताया गया है। जहां सबसे तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो की इस साल में अबतक का सबसे ज्यादा है। वहीं राज्य का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया
कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है की हरियाणा में 9 अप्रैल तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है। इसके अलावा राज्य में 9 अप्रैल की रात से मौसम में बदलाव हो सकता है। प्रदेश में 10 और 11 अप्रैल को ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बदली और कहीं-कहीं हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है। इस वजह से 12 और 13 अप्रैल को तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।