हरियाणा सरकार ने जहरीली शराब प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश में 12 जोन में कुल 24 ठेकों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। गुरूवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने जानकारी दी कि इस प्रकरण में अबतक कुल 35 लोगों पर कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी की जा चुकी है। साथ ही अभी इस प्रकरण से जुड़े कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि गिरफ्तार हुए लोगों पर 2.51 करोड़ का जुर्माना भी लगाया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान बताया कि इस प्रकरण की अभी जांच चल रही है और यदि इस मामले में किसी अधिकारी का नाम सामने आता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जायेगी।
बता दें कि सरकार द्वारा मृतकों के परिवारों को 38 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। जिसमें से 4 लोगों के खाते में 5-5 लाख रूपए की सहयाता राशि दी गई, वहीं अन्य मृतकों को 3-3 लाख रूपए की सहायता दी गई है।