Haryana Board Class 12th Result Declared: हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। एचबीएसई क्लास बारहवीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर नतीजे देख सकते हैं। बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के नतीजे घोषित किए। इस बार 12वीं क्लास की परीक्षा में कुल 81.65 प्रतिशत छात्र सफल हुए है।
ऐसे देखें रिजल्ट
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी bseh.org.in पर।
- यहां होमपेज पर Class 12th Result 2023 नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही जो नया पेज खुले उस पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ वगैरह डालें।
- डिटेल्स डालकर सबमिट कर दें।
- इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे।
- यहां अपना रिजल्ट चेक करें, फिर उसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंट भी निकाल लें।
जानिए कौन है क्लास 12th के Toppers
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में बेटियों ने बुद्धिमता का परचम फहराया है। सिवानी मंडी की नैंसी ने राज्य भर में प्रथम स्थान पाकर टॉप किया है तो वहीं करनाल की जसमीत प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहीं हैं। उधर, टॉपर्स की सूची में जहांगीरपुर, झज्जर से कनुज, रोहतक से मानसी सैनी और उकलाना मंडी, हिसार से प्रिया ने संयुक्त तौर पर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। आपको बता दें कि हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में लड़कों का पास प्रतिशत 74.6 फीसदी रहा है।