Haridwar News: हरिद्वार में विगत 2 दिन पहले केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से कर्मचारियों की मौत हुई थी। जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गयी थी। लोग अभी इससे उभरे नहीं थे की हरिद्वार के आर्य नगर के घर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। जिसमे एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। बता दें ब्लास्ट के विषय में सुचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गयी। और जांच शुरू कर दी गयी है।
एक ही घर के पांच लोग घायल
बता दें की ब्लास्ट होने से पांच लोग बुरे तरीके से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें हरिद्वार के ही अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। घायलों में चार बच्चे और एक महिला है। महिला पिंकी (40) खुशी (17), आकांक्षा (15), सृष्टि (13), शौर्य (10) शामिल हैं। किनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है की सभी को काफी चोटें आयी हैं। और सबका इलाज चल रहा है। जिससे की वो जल्दी स्वस्थ्य हो सकें।
पुलिस कर रही मामले की जांच
अचानक से घर में ब्लास्ट होने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टीम घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर रही है, ताकि धमाके के कारणों का पता लगाया जा सके। जिसकी जांच के लिए फोरेंसिक जांच चल रही है। पुलिस की पूरी टीम इस घटना को विशेष तौर से इसपर नजर बनाई हुई है।