हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट गठन के चार दिन बाद बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने कैबिनेट सदस्यों में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी है। मुख्यमंत्री ने अपने पास कुछ खास विभाग रखे है, जिनमें गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, कार्मिक, योजना और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन मंत्रालय हैं। वहीं, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को जल शक्ति विभाग, परिवहन और भाषा, कला एंव संस्कृति विभाग दिए गए है।
जानिए किसे कौन सा विभाग मिला..?

चंद्र कुमार- कृषि व पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
हर्षवर्धन चौहान- उद्योग, संसदीय कार्य मंत्री और आयुष मंत्रालय का मुखिया बनाया गया है।
जगत सिंह नेगी- राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री बनाया गया है।
कर्नल धनी राम शंडिल- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय एंव आधिकारिता विभाग और श्रम एंव रोजगार विभाग का दायित्व दिया गया है।
विक्रमादित्य सिंह- लोक निर्माण विभाग और युवा सेवा एंव खेल मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे है।
अनिरुद्ध सिंह- ग्रामीण विकास एंव पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
वरिष्ठ मंत्री धनीराम शंडिल- स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
चंद्र कुमार- कृषि और हर्षवर्धन चौहान को उद्योग विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
रोहित ठाकुर बने शिक्षा मंत्री

हिमाचल प्रदेश की सरकार में रोहित ठाकुर को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। इनके साथ ही उन्हें प्रारंभिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा विभाग, वोकेशनल और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग का भी जिम्मेदारी सौपी गई है। रोहित ठाकुर पूर्व सीएम रामलाल ठाकुर के पोते है लेकिन वे पहली बार कैबिनेट मंत्री बने है।