Mission Chandrayaan 3 :चंद्रयान 3 की सफलता में यूं तो कई वैज्ञानिकों की एक बड़ी टीम का हाथ था। लेकिन वो कहते हैं न अपनेपन और अपने क्षेत्र की बात अलग होती है। वैसे चांद तक को बाकी देश भी गए पर चंद्यान 3 के चांद पर जाते समय पूरे देश की नजर एक साथ चंद्रयान के लैंडिंग पर थी।
वैसे ही दिल्ली के रिशाल गार्डन, नांगलोई के निवासी अमित भारद्वाज चंद्रयान 3 की टीम में मुख्य भूमिका में रहे, इनकी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय पश्चिम विहार दिल्ली से हुई उसके उपरांत जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया तथा उसके बाद इन्होंने इसरो में वैज्ञानिक बनकर अपना सपना पूरा किया |
चंद्रयान 3 का हिस्सा रहे अमित भारद्वाज ने बताया इसरो में मेरा काम टेलीमेट्री, ट्रेकिंग और कमांडिंग के लिए एंटीना सिस्टम का डिजाइन, विश्लेषण हे। चंद्रयान 3 मिशन में ,हमारे एंटीना सिस्टम में से एक "32 मीटर डीप स्पेस नेटवर्क एंटीना" ने "विक्रम" लैंडर की लैंडिंग के दौरान सबसे महत्वपूर्ण समय सहित सीएच 3 मॉड्यूल को ट्रैक करने औरकमांड करने में प्रमुख भूमिका निभाई।
इसकी इस सफलता के लिए इसके पिताजी ओमवीर भारद्वाज जो की दिल्ली सरकार में अफसर हैं, माताजी प्रमोद देवी, भाई अरविंद भारद्वाज जो की रेलवे में इंजीनियर हैं हर्ष व्यक्त किया है।