देहरादून (Dehradun) के डालनवाला में बलवीर रोड पर एक महिला की हत्या से अचानक सनसनी फैल गई। महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने इस पर बताया कि आरोपी पति बर्गर का ठेला लगाता था।
दरअसल, रामसिंह और उषा में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। सोमवार की रात ऊषा ने जब खाना नहीं बनाया तो दोनों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद ऊषा सोने के लिए चली गई। रात करीब करीब साढ़े 11 बजे रामसिंह ने पत्नी उषा के सिर पर क्रिकेट बैट से जोरदार हमला कर दिया। इसके बाद वह खुद 108 के जरिए उसे अस्पताल ले गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उषा को मृत घोषित कर दिया। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब सच उगल दिया।