बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्तारूढ़ महागठबंधन से कुढ़नी सीट छीन ली। इस सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा को 3,645 मतो से पराजित कर दिया।
कुढ़नी सीट पर हुए कांटे के मुकाबले में केदार प्रसाद गुप्ता को 76,653 मत प्राप्त हुए जबकि कुशवाहा को 73,008 वोट मिले। इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन से चुनाव में उतरे थे जिसमें राष्ट्रीय जनता दल एक घटक है।
बता दें कि इस सीट पर चुनाव कराने की जरूरत इसलिए हुई क्योंकि राजद के वर्तमान विधायक अनिल कुमार सहनी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था।