पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann Marriage) कल यानी गुरुवार को शादी करने जा रहे हैं। भगवंत मान अपनी दूसरी शादी रचाने जा रहे हैं। वह डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) से शादी करेंगे। उनकी शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी उनकी शादी में शिरकत कर सकते हैं।
बता दें कि भगवंत मान 48 साल के हैं। उनकी पहली शादी इंदरप्रीत कौर (Inderpreet Kaur) से हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी हैं। पिछले दिनों ही दोनों बच्चे भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका (America) से पंजाब आए थे। भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी से 6 साल पहले ही तलाक हो गया था। बताया जा रहा है कि यह शादी भगवंत मान अपनी मां और बहन की मर्जी से कर रहे हैं।