अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बाल युवा नारी जागृति मंच द्वारा दिल्ली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दिल्ली के अर्जुन क्रिकेट एकेडमी सिविल लाइन में आयोजित नारी रत्न सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में सोनीपत से शिक्षिका ज्योति को शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर नारी रत्न सम्मान-2022 अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान बाल युवा नारी जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद बाला धनखड़ तथा संरक्षक मुकेश कुमार भोगल द्वारा प्रदान किया गया।
नारी रतन सम्मान मिलने पर खुशी जताते हुए ज्योति ने बाल युवा नारी जागृति मंच का आभार जताया। ज्योति ने कहा कि बाल युवा नारी जागृति मंच समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित कर उन्हें उत्साहित करते रहता हैं। उन्होंने कहा कि मंच का यह कदम काफी सराहनीय है। महिलाओं को जागरूक करने में किए गए सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
सम्मान मिलने पर खुशी जताते हुए ज्योति ने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में सामाजिक धार्मिक व महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए और ज्यादा उत्साहित करेगा। उन्होंने इस सम्मान के लिए बाल युवा नारी जागृति मंच का आभार जताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में स्वंय को कम नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा।

इसके साथ ही ज्योति को बेटी एक लक्ष्य फाउंडेशन की ओर से विमेन अचीवर्स अवॉर्ड 2022 से भी सम्मानित किया गया। बेटी एक लक्ष्य फाउंडेशन की ओर से यह कार्यक्रम संस्कार भारती कला केंद्र दिल्ली में आयोजित किया गया। इस दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों की 101 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्र जैसे शिक्षा, खेल, साहित्य, अभिनय, चिकित्सा, कानून, पत्रकारिता आदि हरियाणा के सोनीपत जिले की ज्योति जो की एक शिक्षिका है उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न उत्कृष्ट कार्य करने के कारण इस अवसर पर मुख्य अतिथि फग्गन सिंह कुलस्ते (केंद्रीय राज्य मंत्री) दुष्यंत कुमार गौतम (राज्यसभा सांसद) तथा साध्वी डॉ. प्राची (राष्ट्रीय महासचिव भारतीय जनता पार्टी) और लक्ष्य फाउंडेशन की संरक्षक डॉक्टर सिमरन के द्वारा सम्मानित किया गया।