Himachal weather Update: हिमाचल प्रदेश में 7 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा जिससे मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। वहीं प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरु हो होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
7 और 8 दिसंबर को होगी बर्फबारी
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लाहौल, स्पीति, किन्नौर और चंबा जिले में हल्की बर्फबारी देखने को मिलेगी। वहीं मौसम विभाग ने 8 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है, 8 और 9 दिसंबर के लिए बारिश के साथ हल्की बर्फबारी की संभावना भी जताई है।
हालांकि अभी प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। रोहतांग, बारालाचा, कुंजम और शिंकुला दर्रे में 2 इंच तक हिमपात हो चुका है। वहीं बर्फबारी से लाहौल स्पीति और किन्नौर की सड़कें खतरनाक हो गई हैं। लाहौल स्पीति की कुछ सड़कें आवाजाही के लिए बंद भी हो चुकी हैं। वहीं अगले हफ्ते लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चंबा, मंडी, शिमला, कांगड़ा, मनाली में बर्फबारी होने के आसार बने हुए हैं।
7 शहरों को पारा पहुंच माइनस
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के बिना सात शहरों में पारा माइनस में पहुंच गया है। वहीं विख्यात पर्यटन स्थल मनाली, सोलन और कुछ मैदानी क्षेत्रों में तापमान शून्य के पास दर्ज किया गया है। राज्य का आज का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।
लाहौल स्पीति जिला का ताबो सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां न्यूनतम तापमान -7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कुकुमसेरी में -6 डिग्री, समधो में -3 डिग्री, कल्पा में -1.8 डिग्री, भुंतर में -0.7 डिग्री, सियोबाग में -0.2 डिग्री, बजुआरा में -0.1 डिग्री सेल्सियस रहा।