Shahjahanpur News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के जलालाबाद में नौ बच्चों की मां अपने प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार महिला के दो बच्चों की शादी भी हो चुकी है। और महिला की नातिन भी है। महिला का प्रेमी 20 साल का है और वो मेहंदी लगाने का काम करता है। जब पति ने महिला के जिद का विरोध किया तो महिला आत्महत्या की धमकी देने लगी।
पडोस गांव का रहने वाला है प्रेमी
महिला का प्रेमी पड़ोस के गांव का रहने वाला है। प्रेमी मेहंदी लगाने का काम करता है। युवक का महिला के गांव में आना जाना था। इसी बीच उनके बीच प्यार हो गया। एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले महिला के पति ने बातचीत में बताया कि उसने और उसकी बहू ने युवक को पत्नी के साथ कई बार घर में साथ में ही लेटे देखा। बार-बार मना करने पर भी उसकी पत्नी नहीं मानी।
महिला घर में रहने को तैयार नहीं
29 अप्रैल को महिला अपने दो छोटे बच्चों को साथ लेकर प्रेमी के साथ चुपचाप चली गई। पति के अनुसार पत्नी के काफी समझाने पर पत्नी अपनी प्रेमी के साथ गांव तो लौट आई, लेकिन घर में भी रहने को तैयार नहीं थी। थाने में मौजूद प्रेमी भी परेशान दिखा। प्रेमी ने बताया 29 अप्रैल को वह अपने काम से बरेली गया था, लेकिन महिला वहां भी पहुंच गई। फिर आत्महत्या की धमकी देकर अपने साथ ले आई।