Delhi Murder Case: दिल्ली पुलिस ने साक्षी मर्डर केस में उस चाकू को बरामद कर लिया है जिससे साक्षी का मर्डर हुआ था। यह चाकू पुलिस ने दिल्ली के रिठाला इलाके से बरामद किया है। इसी चाकू से हत्यारे ने साक्षी के शरीर पर एक दो बार नहीं बल्कि 21 बार वार किए थे। वहीं दूसरी तरफ कोर्ट ने आरोपी साहिल की पुलिस हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी है। वहीं दूसरी तरफ कोर्ट ने आरोपी साहिल की पुलिस हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी है।
दिल्ली साक्षी मर्डर केस में पुलिस लगातार साहिल से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही साक्षी से जुड़े लोगों से भी बातचीत की जा रही हैं। इसमे अभी तक झबरु, नीतू और प्रवीन शामिल है। इसके अलावा CCTV में दिख रहे लोगों की पहचान भी कर ली है।
आरोपी ने इस जगह से खरीदा था चाकू
पुलिस अधिकारियों के अनुसार साहिल ने हत्या में जो चाकू इस्तेमाल किया था वह दिल्ली के बाहर से खरीदा गया था। पुलिस से चल रही पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हत्याकांड के लिए हरिद्वार से चाकू खरीदकर लाया था। पुलिस इस तफ्तीश में लगी है कि क्या साहिल ने साक्षी की हत्या के लिए ही चाकू खरीदा था।
दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल ने रविवार देर रात साक्षी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी ने साक्षी के सिर पर पत्थर से पांच से छह बार हमला भी किया। आरोपी ने बेरहमी से साक्षी की हत्या की और उसके बाद उसने चाकू को रिठाला में फेंका और बुलंदशहर भाग गया। दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया।