Haryana Weather: हरियाणा में कई दिनों से बारिश के आसार रहे वहीँ कई जिलों में लगातार घने बदल भी छाए रहे। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में दो दिन और बारिश की संभावना बनी रहेगी। जी हाँ मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा का मौसम लगातार करवट लेता हुआ नजर आ रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने हरियाणा में 19 फरवरी को गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही आपको बता दें, हरियाणा में आज और कल भी बारिश होने की संभावना है।
बदल जाएगा हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में जल्द ही मौसम भी बदलाव होते हुए दिखेंगे। वहीँ ठंड भी इस बारिश के बाद अलविदा कह देगी। वहीँ अगर बात करें दिल्ली की तो दिल्ली में इस समय खिली खिली धुप निकल रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार 16 फरवरी को हरियाणा में हिसार जिला सबसे गर्म रहा। जहां अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीँ सोनीपत प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। जहां तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
किसानों का हो सकता है नुक्सान
जहाँ बारिश होने से किसानों को फायदा हो रहा था वहीँ अब इस बारिश के बाद गिरावट आने की संभावना है। जिसके बाद किसानो का काफी नुक्सान हो सकता है। जिसके चलते मौसम विभाग ने किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है। क्योंकि बारिश और नमी के कारण फसलों पर असर पड़ सकता है और किसानों का भारी नुक्सान हो सकता है।