Haryana Weather: पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 8 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश में बारिश की संभावना भी जताई गई है।
हरियाणा में आज का मौसम
हरियाणा में आज 10 दिसंबर 2024 को तापमान 18.07°C है. दिन का पूर्वानुमान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 10.69 डिग्री सेल्सियस और 22.14 डिग्री सेल्सियस इंगित करता है। सापेक्ष आर्द्रता 22% है और हवा की गति 22 किमी/घंटा है।
8 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने रात को हिसार का न्यूनतम तापमान तीसरे दिन भी सबसे कम दर्ज किया और आने वाले दिनों के लिए हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल और पंचकूला जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट भी जारी किया है, जिसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
पश्चिमी विक्षोभ के चलते 10 दिसंबर से फिर से ठंडी हवाएं चलेगी, जिससे ठिठुरन बढ़ने के आसार है। वहीं सुबह के समय घना कोहरा देखा जाएगा। दिल्ली NCR समेत हरियाणा और पंजाब में अगले हफ्ते में बारिश हो सकती है।