Haryana Nikay Chunav Results 2025: हरियाणा की सियासत में आज का दिन काफी अहम है। यहां पर आज स्थानीय निकाय और नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। हरियाणा में हुए नगर निकाय चुनावों की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। वहीं, शुरुआती रुझानों में BJP आगे चल रही है।
- हरियाणा निकाय चुनाव के शुरूआती रुझान में बीजेपी और निर्दलीयों का बोलबाला, कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों की दशा खराब ।
बता दें कि हरियाणा में 2 मार्च को हुए नगर निकाय चुनाव के लिए वोट डाले गए थे, जिसमें 51 लाख वोटर थे। हालांकि, वोटिंग 46 फीसदी हुई थी। इस बार 7 नगर निगमों- गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर- के महापौर और वार्ड सदस्यों के लिए वोटिंग हुई थी।
उधर, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के महापौर पद के लिए भी उपचुनाव हुए थे। गौरतलब है कि इस बार कांग्रेस और भाजपा ने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ा था। उधर, पानीपत नगर निगम के भी नतीजे आज आएंगे। ऐसे में जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी जीत का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस भी छोटी सरकार बनाने की बात कह रही है।