साउथ दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने ग्रेटर कैलाश (Greater Kailash) में हिट एंड रन और हत्या के प्रयास के मामले में एक रिटायर्ड आईएएस (IAS) और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ट आईएएस (IAS) का नाम पी सुंदरम और बेटे का नाम राजा सुंदरम बताया जा रहा है। हिट एंड रन की पूरी वारदात सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई थी। जिसके बाद साउथ दिल्ली पुलिस ने पिता और बेटे को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि मामला 8 फरवरी का बताया जा रहा है। घटना के समय रिटायर्ट आईएएस (IAS) पी सुंदरम और बेटा का राजा सुंदरम दोनों कार में मौजूद थे। उसी दौरान इनकी कार की चपेट में एक शख्स आया गया। हादसे के बाद यह करीब 400 मीटर तक उसे घसीटते ले गए और उसके बाद शख्स को घायल हालत में वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पिता और बेटे को गुरुग्राम के एक फाइव स्टार होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। रिटायर्ड आईएएस का बेटा वकालत की पढ़ाई कर रहा है। दोनों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज हुई है। इसमें आईपीसी की धारा 307, 308 और 212 लगाई गई है। इसके साथ दोनों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन अब उनको जमानत मिल गई है।
साउथ दिल्ली पुलिस ने CCTV की मदद से पूरे मामले को सुलझाया है। दोनों ने युवक को पहले घसीटकर घायल किया और फिर वहां से फरार भी हो गए। घटना के बाद घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं घायल युवक की पहचान 37 वर्षीय आनंद विजय मंडेलिया के तौर पर हुई थी। जानकारी के मुताबिक हिट एंड रन की यह घटना आठ फरवरी की शाम करीब छह बजे की है। ग्रेटर कैलाश बी-92 के पास यह कांड हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को घायल आनंद विजय मंडेलिया मिले, जिन्हें इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद ही आरोपी की पहचान हो गई थी।