उत्तराखंड (Uttarakhand) में 29 नवंबर से विधानसभा सत्र (Assembly Session) शुरू होने जा रहे है। इससे पहले मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) राज्य के ज्वलंत मुद्दों को लेकर बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस 21 नवंबर को भर्ती परीक्षाओं में धांधली, विधानसभा भर्ती प्रकरण, अंकिता भंडारी हत्याकांड, हरिद्वार पंचायत चुनाव में धांधली जैसे मुद्दों को लेकर सचिवालय घेराव करेगी। इसके लिए पार्टी स्तर से बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। विधानसभा परिसर में स्थित कांग्रेस विधानमंडल दल कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में शुक्रवार को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह ने इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भर्तियों में धांधली की जांच ठीक प्रकार से नहीं की जा रही है।
धरना प्रदर्शन (Demonstration)
प्रीतम का आरोप है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। ऊधमसिंह (Udham Singh) नगर में एक के बाद एक वारदात हुई। लेकिन फिर भी जिले के कप्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। सरकार ने हरिद्वार पंचायत चुनाव में सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया है। इन्हीं मामलों को लेकर 21 नवंबर को कांग्रेस (Congress) सचिवालय (Secretariat) के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी। प्रेस वार्ता में गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण (Vijaypal sajwan), प्रताप नगर के विधायक विक्रम सिंह (Vikram Singh), राजपुर के पूर्व विधायक राजकुमार (Rajkumar), उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना (Suryakant Dhasmana) और जिलाध्यक्ष संजय किशोर (Suryakant Dhasmana) शामिल थे।