पंजाब के बाद कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने राहुल गांधी के नेतृत्व में बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश में प्रवेश किया। यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने मार्च का स्वागत किया। पहाड़ी राज्य के सीमावर्ती गांव घाटोटा में फ्लैग हैंडओवर सेरेमनी का आयोजन किया गया।
राज्य में प्रवेश करने पर राहुल गांधी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा और उन पर देश में नफरत, हिंसा तथा भय फैलाने का आरोप लगाया।
.JPG)
इस दौरान उन्होंने कहा, "आपने कहा था कि यात्रा हिमाचल प्रदेश से होकर गुजरनी चाहिए। हमने पूरा मार्ग बदल दिया। हमने हिमाचल प्रदेश को थोड़ा समय दिया है।" राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को श्रीनगर पहुंचना है।
इसके अलावा यात्रा का स्वागत करने और उसमें शामिल होने के लिए पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "केंद्र सरकार की सभी नीतियों नोटबंदी, जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) और कृषि विरोधी कानून का मकसद तीन-चार अरबपतियों को लाभ पहुंचाना है।" उन्होंने कहा, "किसानों, नौजवानों और मजदूरों का कल्याण उनके एजेंडा में शामिल नहीं है।"