हरियाणा के रेवाड़ी (Rewari) से चंडीगढ़ (Chandigarh) की दूरी अब महज तीन घंटे की होने वाली है। अब दोनों शहर के बीच लगने वाला समय काफी कम हो जायेगा। दरसल केंद्र सरकार ने अजमेर- दिल्ली वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन के विस्तार के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। अब वंदे भारत ट्रेन प्रदेश के रेवाड़ी और गुरूग्राम (Gurugram) जैसे शहरों से होकर चंडीगढ़ तक चलेगी।
बता दें कि रेवाड़ी से राजधानी चंडीगढ़ के बीच कई घंटे का लगने वाला समय अब इस विस्तार से महज 3 घंटे का हो जायेगा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत (Rao Inderjit) ने बताया कि पिछले महीने भेजे गए, अजमेर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के विस्तार के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने मंजूर कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर में चडीगढ़ से सीधे जुड़ाव की मांग काफी लंबे समय से उठती रही हैं। शहरवासियों की मांग को वंदे भारत ट्रेन से जुड़ाव कर पूरा किया गया है और आगे भी अन्य ट्रेनों का विस्तार रेवाड़ी और चंडीगढ़ के बीच किया जायेगा।