Seven Sisters: हम सभी को पता है कि भारत में पूर्वोत्तर राज्यों को सात बहनों के नाम से जाना जाता है। लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों को ये अनोखा नाम क्यों दिया गया है। ऐसा क्या कारण है कि केवल पूर्वोत्तर राज्यों को ही सात बहनों के नाम से जाना जाता है। आज के आर्टिकल में हम इसी के बारे में बात करेंगे कि पूर्वोत्तर में बने असम, मणिपुर, मेघालय राज्यों को ये नाम क्यों दिया गया है। चलिए जानते हैं...
क्यों कहा जाता है सेवेन सिस्टर्स
भारत में 28 राज्य व 8 केंद्रशासित प्रदेश है। उन्हीं 28 राज्यों में से 7 राज्य जो भारत के पूर्व दिशा में बसे हैं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा इन सभी सात राज्यों को Seven Sisters यानी सात बहनें कहा जाता है। माना जाता है कि इस क्षेत्र को प्रकृति मां का आशीवार्द प्राप्त है और किसी वंडरलैंड से कम नहीं है।
आपको बता दें कि देश आजाद होने से पहले इस क्षेत्र में सिर्फ तीन राज्य मणिपुर, असम और त्रिपुरा थे। लेकिन सन् 1947 मे देश की आजादी के बाद इस क्षेत्र का विस्तार हुआ। इन्हीं तीन राज्यों में से चार और राज्यों का गठन किया गया। जिसमें अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड को शामिल किया गया।
इन सातों राज्यों की निर्भरता एक दूसरे के ऊपर रहती है और साथ ही इन राज्यों की समाजिक, राजनैतिक और आर्थिक स्थिति भी एक दूसरे के समान मानी जाती है। इसलिए इन सभी राज्यों को 'Seven Sisters' का नाम दिया गया है।
सिक्किम को क्यों नहीं मिली सेवेन सिस्टर्स में जगह?

आपको बता दें कि भारत के पूर्वोत्तर में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम 8 राज्य हैं। पूर्वोत्तर में आठवां राज्य सिक्किम है। लेकिन सिक्किम को सेवेन सिस्टर्स में जगह नहीं मिली है क्योंकि जब इसका गठन किया जा रहा था तब सिक्किम भारत का हिस्सा नहीं था। इसलिए सिक्कम राज्य को 'Seven Sisters' में जगह नहीं मिली हैं।
सेवेन सिस्टर्स नाम किसने दिया?
भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा राज्य एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और एक दूसरे पर निर्भर हैं। इसलिए इसे 'सेवेन सिस्टर्स' नाम दिया गया। इन राज्यों को सेवेन सिस्टर्स नाम 'ज्योति प्रसाद साइकिया' ने दिया है। ज्योति प्रसाद साइकिया असम के एक सिविल सेवक थे। उन्होंने इसे साथ बहनों की भूमि कहा, जिससे इस क्षेत्र को सेवेन सिस्टर्स का नाम मिल गया।