1915- ब्रिटिश सरकार ने रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से नवाजा।
1918- गांधी जी की अध्यक्षता इन्दौर में ‘हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के द्वारा हिन्दी राजभाषा मानी गयी।
1943- संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की।
1947- ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया था।
1959- सिंगापुर को सेल्फ गर्वनिंग स्टेट घोषित किया गया।
1962- एयर फ्रांस का एक निजी विमान ” बोइंग 707” पैरिस के ओर्ली हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के समय दुर्घटना ग्रस्त हो गया।
1994- भारत सहायता क्लब का नया नाम ‘भारत सहायता मंच’ किया गया।
1999- यूगोस्लाविया द्वारा कोसोवो शांति योजना को मंजूरी।
1999- मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गये।
2004- केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने।
1844- आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक बालकृष्ण भट्ट का जन्म हुआ।
1867- भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का जन्म हुआ।
1901- ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले पहले कवि जी शंकर कुरूप का निधन हो गया।
1994- ‘श्वेत क्रान्ति’ के जनक माने जानेवाले त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल का निधन हुआ।