1746- रूस और ऑस्ट्रिया ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
1780- कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर हमला कर दिया।
1851- अमेरिका में पहली बार मैने प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया।
1896- गुगलिएलमो मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिये आवेदन दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया।
1909- एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए।
1947- लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की।
1953- ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की ताजपोशी हुई।
1966- अमेरिका ने अपने पहले ही प्रयास में चांद पर अंतरिक्षयान उतारा।
1974- माली ने अपना संविधान अपनाया।
1996- उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
1999- दक्षिण एवं उत्तर कोरिया के बीच उच्च स्तरीय वार्ता पर सहमति, भूटान में टी.वी. प्रसारण की शुरुआत हुई।
1930- ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का जन्म हुआ।
1951- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अनंत गीते का जन्म हुआ।
1955- भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशकों में से एक मणिरत्नम का जन्म हुआ।
1978- ‘पद्मभूषण’ से सम्मनित भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का निधन हुआ।
1984- भारतीय राजनीतिज्ञ एवं ब्रिटिश भारत उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री विश्वनाथ दास का निधन हुआ।