भारत (India) देश को आज हम जैसा देखते हैं, वैसा यह एक दिन में नहीं बना। ऐसा बनने में इसे काफी समय लगा है। देश में आजादी के बाद कई बदलाव और राजनीतिक संशोधन हुए। भारत के मौजूदा 28 राज्य भी एक ही दिन में नहीं बने थे। कई राज्यों का गठन समय के साथ बाद में किया गया। भारत का हर राज्य अपनी अनूठी संस्कृति और जनसांख्यिकी के लिए जाना जाता है। ऐसे ही कुछ राज्य है जो आज के ही दिन अस्तित्व में आए थे।
8 राज्यों का गठन
1. केरल (Kerala)- केरल राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी। तमिल क्लासिक पूरनुरु के अनुसार, केरल को परशुराम क्षत्रम परशुराम की भूमि के रूप में भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार परशुराम ने अपना परशु समुद्र में फेंका जिसकी वजह से उस आकार की भूमि समुद्र से बाहर निकली और केरल अस्तित्व में आया।
2. आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh)- आंध्र प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 में हुआ था। आंदोलन और बलिदानों की एक श्रंखला के बाद तत्कालीन मद्रास प्रेसीडेंसी से अलग होने के बाद राज्य का गठन किया गया था। क्षेत्र के अनुसार यह भारत का सातवा सबसे बड़ा राज्य है। साथ ही जनसंख्या की दृष्टि व जनसंख्या के आधार पर यह पांचवा सबसे बड़ा राज्य है।
3. तमिलनाडु (Tamil Nadu)- तमिलनाडु दो शब्द तमिल और नाडु से मिलकर बना हैं जिसमें तमिल का अर्थ तमिलों का घर या तमिलों का देश होता है और नाडु का अर्थ गांव होता है। तमिलनाडु राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 में हुआ था। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल का एक हिस्सा मद्रास प्रसीडेंसी से अलग हो गया था।
4. पंजाब (Punjab)- पंजाब का शाब्दिक अर्थ 'पांच नदियों का क्षेत्र' है। पंजाब राज्य का गठन 1 नवंबर 1966 में हुआ था। 1956 में इसे पूर्वी पंजाब राज्य के साथ एकीकृत किया गया ताकि एक नया, विस्तृत भारतीय राज्य बनाया जा सके। जिसे केवल पंजाब कहा जा सके।
5. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)- मध्य प्रदेश 1 नवंबर 1950 को अस्तित्व में आया। इसे भारतीय भूगोल में दूसरा सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। इस राज्य को भारत के दिल के रूप में भी जाना जाता है। इसका ऐतिहासिक नाम मालवा है।
6. कर्नाटक (Karnataka)- कर्नाटक की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी। राज्य इस वर्ष अपना 66वां स्थापना दिवस मना रहा है। मूल रूप से यह मैसूर राज्य के रूप में जाना जाता था। इसे 1973 में कर्नाटक का नाम दिया गया था।
7. हरियाणा (Haryana)- हरियाणा शब्द अर्थ है हरि की वन भूमि। हरियाणा राज्य का गठन 1966 में हुआ था। हरियाणा को पूर्वी पंजाब के पूर्व राज्य से 1966 को भाषाई और साथ ही सांस्कृतिक आधार पर उकेरा गया था। हरियाणा, भारत के अमीर राज्यों में से एक है।
8. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)- छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना 2000 में हुई थी। इसका पौराणिक नाम कौशल राज्य ( भगवान श्री राम का ननिहाल) है। लगभग 300 साल पहले गोंड जनजाति के शासनकाल के दौरान इसका नाम छत्तीसगढ़ हुआ।