फैंशन की दुनिया में आए दिन कपड़े, जूते, घड़ी जैसी चीजों की इतनी वैरायटियां बनती जा रही की आए दिन इनकी कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है। लेकिन मंहगें लोगों के लिए इनकी कीमत कुछ भी नहीं है ये चुटकियों में इन फैंशन को अपना लेते है और अपने लुक को सबसे अलग रखते है। आज हम आपको कुछ ऐसे फ़ुटवियर्स के बारे में बताने जा रहे है, जो इतने मंहगे हैं कि इनकी क़ीमत सुनकर होश उड़ जाएंगे।
रीटा हेवर्थ हील्स (Rita Hayworth Heels)

रीटा हेवर्थ हील्स इस जूते की कीमत 22 करोड़ रुपये के करीब बताई जाती है। इतने मंहगे जूते हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रीटा हेवर्थ ने एक अवॉर्ड फंक्शन में पहने थे। इन्हें Stuart Weitzman ने डिज़ाइन किया था।
Ruby Slippers

रुबी स्लीपर्स इनकी कीमत करीब 22 करोड़ रुपये थी। यह जूते मशहूर ज्वेलरी डिज़ाइनर हैरी विंस्टन के बेटे रॉन विंस्टन ने हॉलीवुड फ़िल्म ‘द विजार्ड ऑने ओज़’ की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर पहनी थी। इन्हे यंग डोरोथी ने डिज़ाइन किया था।
Debbie Wingham High Heels

इस जूते की कीमत 15.1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 110 करोड़ रुपये है। इन्हे डेबी विंगम ने डिज़ाइन किया था। ये जूते लेदर और 24 कैरट गोल्ड की लेयर से बने हुए होते हैं।
Diamond Shoes

इस जूते की कीमत 17 मिलियन डॉलर यानी लगभग 124 करोड़ रुपये है। जाडा दुबई और पैशन ज्वैलर्स ने मिलकर दुनिया के दूसरे सबसे महंगे जूते बनाए थे। इस जूते 15 कैरेट डी ग्रेड हीरे जड़े हुए हैं।
Stuart Weitcman Tanzanite Heels

इस जूते की कीमत 3 मिलियन डॉलर अर्थात 22 करोड़ रूपए है। इसे स्टुअर्ट वीटमैन तंजानाइट हील्स को Le Vian Jewelry के Eddie Le Vian ने डिजाइन किया है। इस जूते के सिल्वर स्ट्रैप में 28 कैरेट के हीरे के साथ 185 कैरेट का टेंजनाइट लगाया गया है। वहीं इस जूते के 4.5 इंच हील में 595 कैरेट Kwiat डायमंड और प्लैटिनम लगाए गए हैं।
Moon Star Shoes

इस जूते की कीमत 19.9 मिलियन डॉलर यानी लगभग 145 करोड़ रुपये है। इसे Antonio Vietri ने डिज़ाइन किया था।