1757 : ऑस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया।
1788 : मराठों ने शाह आलम को दिल्ली की गद्दी पर बिठाया।
1868 : डेनमार्क ने निकोबार द्वीप समूह के अधिकार ब्रिटेन को बेचे और इसके साथ ही भारतीय उपमहाद्वीप से डेनमार्क के दखल का आखिरी निशान भी मिट गया।
1905 : लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन में हुआ।
1915 : ब्रिटेन ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1923 : रॉय और वॉल्ट डिज्नी ने वॉल्ट डिज्नी कंपनी की स्थापना की।
1939 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।
1934 : चीन के कम्युनिस्टों ने दस हजार किलोमीटर की यात्रा शुरू की, जिससे कम्युनिस्ट क्रांति का आधार दक्षिण-पूर्व चीन से बदलकर उत्तर पश्चिम चीन हो गया और माओ त्से तुंग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अविवादित नेता के रूप में उभरे।
1942 : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से चालीस हजार लोगों की मौत।
1951 : पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की में रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या की गई।
1958 : अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1959 : राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना की।
1978 : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान में फैसलाबाद टेस्ट से अपने क्रिकेट जीवन की शुरुआत की।
1964 : चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।
2020 : कविताएं पढ़ने की अपनी खास शैली के लिए मशहूर बंगाली प्रस्तोता प्रदीप घोष का निधन।