इस बार वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) पर कई सवाल उठे हैं और हर बार इसे लेकर यही बात कही जाती है कि प्यार किसी दिन या हफ्ते का मोहताज नहीं होता। उसे कभी भी कहीं भी जाहिर किया जा सकता है। ऐसे में सवाल ये है कि अगर शादी की रस्में 5 दिनों तक लगातार चल सकती हैं, देवी की पूजा नौं दिनों तक की जा सकती हैं यहां तक की क्रिकेट का खेल भी पूरे पांच दिन तक खेला जारी रह सकता है, तो फिर प्यार के मामले में इतनी कंजूसी क्यों। तो अब अपने प्यार का इजहार करने के लिए कमर की पेटी बांध लिजीए। क्योंकि हम लाये है आपके लिए वैलेंटाइन वीक स्पेशल लिस्ट...
वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी 2022 से 14 फरवरी 2022 तक मनाया जाएगा
1) रोज डे (Rose day)

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हर बार सात फरवरी से ही होती है और इसके पहला दिन का स्टार्ट रोज डे से किया जाता है। गुलाब की खुशबू और महक के साथ इस प्यारे से दिन को सभी सेलिब्रेट करते हैं। इन दिन लवर्स एक एक दूसरे को लाल गुलाब देते हैं, और अगर आपका लवर नहीं है तो आप अपने दोस्त को सफेद रंग का गुलाब भी दे सकते हैं।
2) प्रपोज डे (Propose Day)

वैलेंटाइन वीक में दूसरे दिन को प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कई लोग अपने लवर से पहली बार अपने प्यार का इजहार करते हैं। वहीं जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं वह लोग भी इस दिन अपने पार्टनर को खास और अनोखे तरीके से प्रपोज करते हैं और अपने रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत करते हैं।
3) चॉकलेट डे (Chocolate Day)

वैलेंटाइन वीक में तीसरे दिन को चॉकलेट डे के तौर पर मनाया जाता है। रिश्ते में मिठास घोलने के लिए इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कपल और फ्रेंड्स सभी एक दूसरे को चॉकलेट देते हैं और रिश्ते में मिठास घोलने की कोशिश करते हैं।
4) टेडी डे (Teddy Day)

वैलेंटाइन वीक का ये दिन आपको इस बात का एहसास कराता है कि अभी भी दिल एक बच्चा ही है। इस दिन ज्यादातर लड़के-लड़कियों को गिफ्ट में टेडी बियर देते हैं। क्योंकि लड़कियों को इस तरह के स्टफ्ड टॉय काफी पसंद आते हैं।
5) प्रॉमिस डे (Promise day)

हर रिश्ते की शुरुआत कसमें-वादे से होती है। इस दिन कपल एक दूसरे से कुछ खास वादा करते हैं। जो पहले से रिश्ते में हैं वह अपने रिश्ते को और भी स्ट्रांग बनाने के लिए नए वादे करते हैं।
6) हग डे (Hug Day)

इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे को गले लगाकर प्यार करते हैं। हालांकि गले लगाने से जुड़े कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। अगर आपका पार्टनर नाराज है तो भी आप उसे गले लगाकर सभी चीजों को खत्म कर सकते हैं और एक नई शुरुआत कर सकते हैं।
7) किस डे (Kiss Day)

प्यार जताने और उसे शब्दों में बयां कर पाना काफी मुश्किल होता है। प्यार भरी किस काफी कुछ कह सकती है। इस वीक का ये आखिरी दिन होता है। और इसी दिन वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है।