टोक्यो ओलंपिक (Tokyo olympic) में रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया (Wrestler Ravi Dahiya) ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में अनुराग ठाकुर से मांग करते हुए लिखा कि मुझे अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाए। उन्होंने लिखा लिखा की " मुझे ऐसा लगता है मैंने ओलंपिक में रजत पदक जीतकर अर्जुन अवॉर्ड को खो दिया है।" अर्जुन अवॉर्ड ना मिलने पर रवि दहिया ने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो भविष्य में अर्जुन अवॉर्ड हासिल किए बिना कोई भी खिलाड़ी ओलंपिक पदक नहीं जीतेगा। उन्होंने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से गुहार लगाते हुए कहा कि जिस अवॉर्ड के वह हकदार हैं। वह उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्हें अर्जुन के साथ खेल रत्न दिया जाता है तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है।
बता दें कि रवि दहिया ने ओलंपिक पदक जीतने से पहले ही अर्जुन अवॉर्ड के लिए आवेदन किया था। जैसे ही उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता उसके बाद 13 सितंबर को रवि दहिया ने खेल मंत्रालय को पत्र लिखकर अर्जुन अवॉर्ड के लिए गुहार लगाई थी। लेकिन रवि दहिया को लगा कि उन्हें इस अवॉर्ड से नजरअंदाज कर दिया गया। इसलिए उन्होंने अपने पत्र में ये भी लिखा कि अर्जुन अवॉर्ड जीतना हर एक खिलाड़ी का सपना होता है। रियो ओलंपिक (Rio Olympics) में पदक विजेता साक्षी मलिक का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि साक्षी मलिक को अर्जुन अवार्ड इस वजह से नहीं मिला था, क्योंकि उन्हें खेल रत्न से पहले ही सम्मानित दिया गया था। इस बार भी अवॉर्ड कमेटी में इस मुद्दे को लेकर काफी चर्चा हुई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि खिलाड़ियों को खेल रत्न ही दिया जाएगा।