मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को बीती रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी बिगड़ती हालत को देखकर ये कयास लगाए जा रहे थे कि वह कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया. हालांकि उनकी कोविड -19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
वही, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरोज खान को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनका कोविद -19 टेस्ट किया गया था, जो नेगेटिव निकला। हालांकि वह अब ठीक हैं। उनके करीबी सूत्र के अनुसार, एक दो दिन में वह किसी भी टाइम डिस्चार्ज हो सकती हैं। आपको बता दें कि 71 साल की सरोज खान पिछले 40 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वह बॉलीवुड में दो हजार से भी ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं।