बॉलीवुड से आज एक दुखद खबर सामने आई है। गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता राज कपूर के बेटे एवं अभिनेता-निर्देशक राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर के निधन की पुष्टि की।
नीतू सिंह ने अपने देवर की तस्वीर के बगल में लिखा ‘‘आत्मा को शांति मिले।’’ फिलहाल राजीव कपूर के निधन के कारण पर कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि राजीव कपूर तीन भाइयों और दो बहनों- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, ऋतु नंदा और रीमा जैन में सबसे छोटे थे।
राजीव को इस फिल्म से बॉलीवुड में मिली थी पहचान
बता दें कि राजीव कपूर ने फिल्मों में अपनी शुरुआत 1983 में ‘एक जान हैं हम’ से की थी लेकिन उन्हें पहचान 1985 में आई ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से मिली। इसका निर्देशन राज कपूर ने किया था। इसके अलावा राजीव कपूर ने ‘आसमान’, ‘लवर ब्वॉय’, ‘जबर्दस्त’ और ‘हम तो चले परदेस’आदी फिल्मों में भी अभिनय किया। हीरो के तौर पर उनकी अंतिम फिल्म ‘जिम्मेदार’ थी। इसके बाद उन्होंने निर्माण और निर्देशन की ओर रुख किया।