मोनिका कपिल मोहता को स्विट्जरलैंड में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया। वह वर्तमान में स्वीडन में भारत के राजदूत हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मोहता ने विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (दक्षिण) के रूप में कार्य किया है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र के साथ देश के संबंध को भी मोनिका कपिल मोहता ने संभाला है।
इसके अलावा 1985 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुई मोनिका को ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, कंबोडिया, पूर्वी तिमोर, फिजी, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम और सभी प्रशांत द्वीप देशों से संबंधित सभी राजनीतिक और द्विपक्षीय मामलों की जिम्मेदारी दी गई थी। वही, उनको जुलाई 2011 से जनवरी 2015 तक पोलैंड और लिथुआनिया में भारत की राजदूत के रूप में मान्यता दी गई थी।
और पढ़े Haryana News | Chhattisgarh News | Rashifal | Jokes