उत्तराखंड में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। बड़ी संख्या में 22 IAS और 5 PCS समेत 36 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। देर रात जारी तबादला आदेश में उधमसिंह नगर जिले के वर्तमान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत का स्थान ग्रहण करेंगे वहीं IAS अधिकारी उदय राज सिंह को उधमसिंहनगर के नए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। युगल किशोर की शासन में अपर सचिव पद पर वापसी हो गई है। वहीं प्रतीक्षारत राधिका झा को सचिव एवं आयुक्त समाज कल्याण बनाया गया है। गुरुवार को देर रात अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने इसके आदेश जारी किए हैं।
.jpg)


