Twitter: एलन मस्क (Elon Musk) अपने ट्वीट के जरिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वो अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा करते कि हर कोई चौंक जाता है। वहीं, अब उन्होंने Twitter में एकदम से ऐसा बदलाव कर दिया जिसे पहली देख आप चौंक जाएंगे कि कहीं आपका अकाउंट तो हैक नहीं हो गया। बता दें कि, एलन मस्क ने ट्विटर का एक बार फिर लोगो बदल दिया है, अब नीली चिड़िया की जगह ट्वीटर पर X दिखेगा।
इसके साथ ही ट्विटर का डोमेन भी अब Twitter.com से X.com हो गया है। अगर यकीं न तो आप इसे चेक भी कर सकते हैं। आप x.com पर विजिट करते हैं, तो यह आपको twitter.com पर रीडायरेक्ट करेगा और आपका ट्विटर पेज खुल जाएगा। वहीं इसकी जानकारी एलन मस्क (Elon Musk) ने पहले ही ट्वीट कर दे दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, जल्द हम ट्विटर ब्रांड और पक्षियों को गुड बॉय बोल देंगे।
वहीं, एक और ट्वीट में मस्क ने लिखा कि यदि आज रात तक कोई बढ़िया लोगों पोस्ट होगा, जो आज यानी 24 जुलाई से लाइव हो जाएगा। यानी कि अब से ट्विटर का नया लोगो हम सभी को देखने को मिलेगा। बता दें, ट्विटर का नया लोगो X होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि एलन मस्क ने कहा कि उन्हें X वर्ड काफी पसंद है। इसके साथ वो अपनी सभी कंपनियों के नाम में X शब्द का इस्तेमाल किया है। फिर चाहें SpaceX हो या Xai। ऐसे में अब ट्विटर भी X के नाम से जाना जाएगा।
वहीं, एलन मस्क ने 23 जुलाई को 3 सेकेंड की वीडियो शेयर (Twitter Video) की। जिसमें X नजर आ रहा है।उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो भी बदल ली है। अब उनकी फोटो पर X नजर दिख रहा है।