Jyeshta Month 2023 Mistake: आज से ज्येष्ठ महीने शुरू हो रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार तीसरा माहना शुरु हो गया है। इसी महीने गर्मी अपने चरम पर होती है। साथ ही यह महीना पूजा-पाठ और धर्म कर्म के कामों के लिए भी शुभ माना जाता है। पूरे उत्तर भारत में तमाम क्षेत्रों में अधिक गर्मी पड़ती है और इस महीने में कई तीज-त्योहार और पर्व आते हैं। लेकिन इस महीने कुछ ऐसे काम होते है जिन्हें करने से बचना चाहिए। नहीं तो घर की जमा पूंजी चली जाती है और दरिद्रता आ जाती है। चलिए जानते है कि जेठ के महीने में ऐसे कौन से काम होते हैं जिन्हें नहीं करने चाहिए।
इन बातों का रखें ख्याल
.jpg)
- शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ माह में एक समय सोना चाहिए, कहते हैं इस महीने में दोपहर में सोने से रोग उत्पन्न होने लगते हैं। इस महीने में गर्मी का प्रकोप बढ़ जाता है ऐसे में धूप में घूमना-फिरना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए घर से बाहर निकलने पर ठंडी चीजों का सेवन करें।
- इस महीने में वरुण देव की पूजा की जाती है, इसलिए इस महीने जल की बर्बादी भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर धन हानि होने लगती है, पानी की तरह पैसा भी बहने लगता है। दरिद्रता पीछा नहीं छोड़ती।
- इस महीने में मंगलवार का खासा महत्व होता है। इसे बड़ा मंगल कहा जाता है। ऐसे में इस महीने के मंगलवार के दिन पैसे उधार नहीं देने चाहिए। इस दिन कर्ज देने से उसके वापस मिलने की संभावना काफी कम हो जाती है।
- इस महीने में ऐसी कई चीज़े होती है जिनका सेवन नहीं करना चाहिए जैसे- बैंगन, राई, लहसुन, गर्मी करने वाली सब्जियां खाने से दोष लगता है। साथ ही स्वास्थ के लिए भी ये अच्छा नहीं होती है। इनके सेवन से पेट संबंधी समस्याएं होने लगती है।
- ज्येष्ठ के महीने में कोई व्यक्ति जल, अन्न की इच्छा रखता हो तो उसे खाली हाथ न लौटाएं। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी और पितर रूष्ठ जाते हैं। इससे संतान और दांपत्य जीवन में दुख झेलना पड़ते हैं।
- हिंदू मान्यता के अनुसार जेठ के महीने में परिवार में बड़े पुत्र या फिर पुत्री का विवाह नहीं करना चाहिए।